फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cDO

कॉल रिकॉर्डिंग की असलियत परखी जाएगी

Mon, 23 May 2016 12:47 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल Updated Mon, 23 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
स्थानांतरित सीडीओ शंकर लाल त्रिपाठी के खिलाफ शनिवार को रात्रि बहजोई थाने में महिला कर्मचारी की ओर से अश्लील हरकतें करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।  मामले में पुलिस विवेचना करेगी। साक्ष्य जुटाएगी। प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों का परीक्षण भी होगा। इस क्रम में महिला कर्मचारी की ओर से प्रस्तुत उस कॉल रिकार्डिंग का भी परीक्षण होगा जो उसने अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग के समक्ष अपने शिकायती पत्र के साथ भेजी थी।
विज्ञापन


आयोग के हस्तक्षेप पर ही सीडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संभल में सीडीओ के पद पर तैनात रहे शंकर लाल त्रिपाठी पर जिला कंसलटेंट के पद पर तैनात महिला कर्मचारी ने अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था। महिला कर्मचारी ने अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के समक्ष पिछले महीने शिकायत की थी। जिस पर आयोग ने जिलाधिकारी को जांच के आदेश दिए थे। जांच शुरू हुई तो महिला कर्मचारी ने जांच समिति पर आरोप लगा दिए।
विज्ञापन


समिति ने जांच करने से इनकार कर दिया। इसके बाद शनिवार को अनुसूचित जाति आयोग की टीम संभल पहुंची। टीम ने महिला कर्मचारी के बयान लिए और अधिकारियों का पक्ष लिया। एफआईआर के आदेश दिए। इसके बाद शनिवार को देर रात्रि बहजोई थाने में आईपीसी की धारा 294 के तहत रिपोर्ट  दर्ज हो गई। बहजोई पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस पीड़िता कर्मचारी, मुख्य विकास अधिकारी और संबंधित पक्षों के बयान लेगी। महिला  कर्मचारी और सीडीओ के मध्य हुई कथित बातचीत की  कॉल रिकार्डिंग का भी परीक्षण होगा। महिला ने आयोग के समक्ष एक सीडी पेश की गई थी, जिसमें  कहा गया था कि सीडीओ ने उन पर डोरे डालने के लिए कई बार फोन पर कॉल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed