फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cctv camera caught while stealing

जिला अस्पताल से ऑक्सीजन गैस पाइप चोरी करते समय दो कर्मचारी सीसीटीवी में कैद, रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
cctv camera caught while stealing
संभल। जिला अस्पताल में चोरी करते समय दो लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इसकी जानकारी सीएमएस को हुई तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही तहरीर के आधार पर अस्पताल में तैनात दो ठेका कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल से कॉपर की ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन चोरी हो गई। इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सीएमएस डा. प्रभाकर बंधु ने सीसीटीवी फुटेज देखे और चोरी करते हुए ठेका कर्मचारी पकड़ में आ गए। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सीएमएस की तहरीर के आधार पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हयातनगर निवासी कुलदीप और आलम सराय निवासी सागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कितना पाइप चोरी किया गया है। इसकी छानबीन जारी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed