{"_id":"67c0c008effd05d1b10108d3","slug":"cbse-chemistry-paper-came-easy-chandausi-news-c-204-1-chn1001-117991-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: किसी को लगा आसान, तो कोई केमिकल लोचे में उलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: किसी को लगा आसान, तो कोई केमिकल लोचे में उलझा
विज्ञापन
परीक्षा देने के बाद केंद्र के बाहर पेपर का मिलान करतीं छात्राएं।
- फोटो : परीक्षा देने के बाद केंद्र के बाहर पेपर का मिलान करतीं छात्राएं।
चंदौसी। सीबीएसई कक्षा 12वीं की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा देकर लौटे ज्यादातर छात्र-छात्राओं ने प्रश्नपत्र को सामान्य बताया, तो कुछ पेपर देखकर चकरा गए। परीक्षार्थियों का कहना था कि जिसने अपनी तैयारी एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के आधार पर की होगी, उसे इस विषय की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे।
बृहस्पतिवार को सीबीएसई 12वीं की रसायन विज्ञान की परीक्षा जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर हुई। 70 अंक के प्रश्नपत्र में कुछ सवाल ऐसे आए, जिन्हें देखकर कई परीक्षार्थी चकरा गए। लेकिन अधिकांश छात्र-छात्राओं को प्रश्नपत्र एनसीआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार ही लगा। परीक्षा सुबह 10.30 से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक रही। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षार्थियों का केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जहां उनकी तलाशी के बाद उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया।
परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थियों ने बताया कि रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र 70 अंक का रहा। जिसमें प्रश्न घुमा फिराकर पूछे गए। लेकिन प्रश्नपत्र आसान था। तो कई परीक्षार्थियों ने न्यूमेरिकल और बहुविकल्पीय जैसे सवालों को कठिन बताया और ठीक नंबर आने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी एसके पांडेय ने बताया कि चंदौसी में चार परीक्षा केंद्र आरआरके, ओपीजीएम, सिल्वर स्टोन स्कूल और जीके सिल्वर स्टोन स्कूल में करीब 938 छात्र- छात्राओं ने रसायन विज्ञान की परीक्षा में शामिल हुए।
...................
विद्यार्थी बोले-
रसायन विज्ञान की परीक्षा थी, इसलिए परीक्षा से पहले डर लग रहा था। लेकिन प्रश्नपत्र आसान रहा।
-अनुष्क गुप्ता, छात्र इंटर
..................
प्रश्नपत्र देखकर ही लग गया कि यह आसान नहीं है। पेपर चुनौतीपूर्ण रहा है, फिर भी पेपर सही हुआ।
-अभिनव गोयल, छात्र इंटर
................
प्रश्नपत्र में कुछ सवाल उलझाऊ थे। लेकिन फिर भी प्रश्नपत्र सामान्य ही था। नंबर अच्छे आने की उम्मीद है।
-वृंदा गौड़, छात्रा इंटर
............
एनसीआरटी पाठ्यक्रम पर ही प्रश्नपत्र आधारित था। इसकी पहले से तैयारी की थी। इसलिए प्रश्नपत्र कठिन नहीं लगा।
-हर्षिता वार्ष्णेय, छात्रा इंटर