फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   caught a canter full of animals

गोवंशीय पशुओं से भरा कैंटर पुलिस ने पकड़ा, दो आरोपी भी गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
caught a canter full of animals
संभल। हयातनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव सौंधन तिराहे से 12 गोवंशीय पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा है। मौके से दो आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों का चालान किया गया है। आरोपी गोवंशीय पशुओं से भरा कैंटर लेकर मुरादाबाद के लिए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे हयातनगर पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गवां की ओर से एक कैंटर आ रहा है। जिसमें गोवंशीय पशु भरे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। थाना क्षेत्र के गांव सौंधन तिराहे पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक कैंटर आता दिखाई दिया। जिसको पुलिस ने रोकने का इशारा दिया तो आरोपी चालक कैंटर को भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर कैंटर गाड़ी को रोक लिया। पुलिस ने तलाशी की तो रस्सी से बंधे हुए 12 गोवंशीय पशु मिले। पशु हत्या में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान मुरादाबाद के थाना भोजपुर अर्न्तगत गांव पीपलसाना निवासी फरहान और मूंढ़ापांडे निवासी सरकार हुसैन के रूप में कराई। आरोपियों ने बताया कि वह यह गोवंशीय पशु अलीगढ़ से लेकर आ रहे हैं। मुरादाबाद जाकर बेचने हैं। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया और थाने ले गए। सभी गोवंशीय पशुओं को बंधनमुक्त कराया गया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि आरोपियों ने पशु तस्करी की बात स्वीकार की है। अलीगढ़ से मुरादाबाद लेकर जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed