{"_id":"6a627ecf4ff0fd99490a3879","slug":"cash-worth-one-lakh-stolen-after-breaking-the-lock-of-a-rack-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-137981-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रैक का ताला तोड़कर एक लाख की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रैक का ताला तोड़कर एक लाख की नकदी चोरी
विज्ञापन
असमोली। थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर कला में पाइप की दुकान से मेज की रैक का ताला तोड़कर एक लाख रुपये की नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पहले अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन बाद में गांव के दो युवकों पर चोरी का आरोप लगाते हुए नामजद शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
गांव शाहबाजपुर कला निवासी अकबर की राजकीय इंटर कॉलेज के पास पाइप की दुकान है। अकबर के अनुसार, 21 जुलाई की शाम वह नमाज अदा करने के लिए दुकान बंद कर पास की मस्जिद में चले गए थे। इसी दौरान चोर दुकान में घुस गए और मेज की रैक का ताला तोड़कर उसमें रखे 1.05 लाख रुपये निकालकर फरार हो गए।
नमाज पढ़कर लौटने पर उन्होंने रैक का ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने पहले अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बाद में गांव में जानकारी करने पर उसे चोरी में गांव के ही अकरम सैफी और अरशद के शामिल होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
इसके बाद उसने दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई तथा चोरी गई नकदी बरामद कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी