फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cash, jewellery and other items stolen from a locked house belonging to an army man

Sambhal News: सेनाकर्मी के बंद मकान के ताले तोड़ नकदी, जेवर और सामान उड़ाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cash, jewellery and other items stolen from a locked house belonging to an army man
चंदौसी(संभल)। शनिवार देर रात आरआरके स्कूल के सामने आर्मी में सेवा दे रहे जवान के बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर मकान के दरवाजे का ताला तोड़ कर नकदी और जेवर समेत 12 लाख से अधिक का माल समेट कर ले गए। सुबह पहुंचे परिजनों को मकान के टूटे ताले देखकर चोरी की घटना की जानकारी हुई। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्दी की वजह से सड़क पर सुनसान हो जाती है। रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन


जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव धनियावली निवासी मेहरबान खान सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मौजूदा समय में उनकी तैनाती गुजरात में है। उनका एक मकान चंदौसी के आरआरके स्कूल के सामने स्थित है। यहां उनकी पत्नी सहमवर अपने बच्चों के साथ रहती है। शनिवार दोपहर वह मकान पर ताला लगाकर गांव चली गई थीं। रविवार सुबह जब महिला के ससुर बाबू खान गांव से चंदौसी दवा लेने आए। तो उनकी नजर अचानक मकान के गेट पर पड़ी। जब उन्होंने दरवाजे के ताले टूटे देखे, तो उन्होंने इसकी सूचना अपनी पुत्र वधु व छोटे बेटे खालिद को दी।
विज्ञापन

सूचना पर आए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। महिला ने बताया कि सात लाख रुपये करीब की नकदी सहित सोने की चेन, पेंडल, नथनी, हार, अंगूठी, पाजेब व गैस चूल्हा अपने साथ ले गए। महिला सहमवर ने बताया कि करीब नकदी व जेवर समेत करीब 12 लाख रुपये की चोर चपत लगा गए। बताया कि मकान को बेचा जा चुका है। मकान के बयाने के सात लाख रुपये घर पर रखे थे। चोर उन रुपयों को अपने साथ ले गए। कोतवाल मोहित चौधरी ने बताया कि मैं अवकाश पर बाहर आया हुआ हूं। मुझे इस मामले अभी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
सेना के जवान के बंद मकान में 12 लाख से अधिक की चोरी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए छानबीन की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed