{"_id":"6a5e868cad8534cab80a0a04","slug":"case-registered-against-transgender-individuals-for-creating-a-ruckus-at-the-police-station-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-137891-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: थाने पर हंगामा करने में किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: थाने पर हंगामा करने में किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाने पर हंगामा करने के आरोप में किन्नरों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। किन्नरों के दो गुटों के बीच रविवार को विवाद हुआ था। यह रिपोर्ट थाने में तैनात दरोगा शिवांश पंवार की तहरीर पर दर्ज की गई है।
थाने में दी तहरीर में दरोगा ने बताया कि बधाई को लेकर किन्नरों के दो गुट विवाद करते हुए थाने पहुंच गए थे। यह विवाद बधाई मांगने को लेकर था। इस दौरान एक पक्ष की बबली किन्नर, गुड़िया किन्नर, सीमा किन्नर और शबनम शामिल थे। दूसरे पक्ष में मुमताज उर्फ यूनूस किन्नर और उसके 8 से 10 साथी थे। समझाने के दौरान मुमताज और उसके साथियों ने बबली किन्नर से गाली-गलौज की।
उन्होंने बधाई लेने गांव में जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के हस्तक्षेप पर मुमताज किन्नर अपने साथियों के साथ थाने के बाहर रोड पर आ गया। उसने जाम लगा दिया और साथियों को उकसाया। दरोगा का कहना है कि मुमताज के उकसावे पर किन्नरों ने रोड पर प्रदर्शन किया। उन्होंने धमकी दी कि यदि बबली किन्नर उनके क्षेत्र में बधाई लेने आई तो वे खुद को आग लगा लेंगे।
विज्ञापन
खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी गाड़ियों से भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किन्नरों की तलाश शुरू कर दी है।