{"_id":"6605dec8a0fb3e444b06edd4","slug":"case-registered-against-shopkeeper-for-gas-refilling-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-108821-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गैस रीफिलिंग में दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गैस रीफिलिंग में दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 29 Mar 2024 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
जुनावई। कस्बे में पूर्ति निरीक्षक ने घरेलू गैस सिलिंडर से गाड़ी में एलपीजी की रीफिलिंग करते एक दुकानदार को पकड़ा है। मौके से सिलिंडर और रीफिलिंग मशीन आदि सामान भी बरामद हुआ है। आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जुनावई कस्बे में घरेलू सिलिंडर से गैस रीफिलिंग की शिकायत डीएम से की गई थी। जिसको लेकर जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग ने ब्लॉक संभल के पूर्ति निरीक्षक सजनलाल गुप्ता और ब्लाॅक बनियाखेड़ा के पूर्ति निरीक्षक ललित कुमार की जांच के लिए भेजा। बृहस्पतिवार को टीम ने जुनावई चौराहे पर एक दुकान पर छापा मारा। यहां दुकानदार विजय पाल वाहनों में सिलिंडर से घरेलू गैस की रीफिलिंग कर रहा था। टीम ने मौके से सात बड़े सिलिंडर, दो व्यवसायिक छोटे सिलिंडर पांच किलो क्षमता, दो इलेक्ट्रानिक रीफिलिंग मशीन, एक कांटा, तौलने के लिए बाट आदि जब्त कर लिए। जिसके बाद दोनों वाहनों को जुनावई थाने में पुलिस के सुपुर्द किया गया। मौके से कब्जे में लिए गए सिलिंडर और रीफिलिंग संबंधित उपकरण को टीम ने जुनावई गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया। पूर्ति निरीक्षक सजनलाल गुप्ता ने बताया कि आरोपी विजय पाल गांव जुनावई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।