{"_id":"6a97329a6c67d832100e16b0","slug":"case-registered-against-four-people-including-a-woman-for-assaulting-a-mother-and-daughter-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-139771-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मां-बेटी से मारपीट में महिला सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मां-बेटी से मारपीट में महिला सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 02 Sep 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बंजरपुरी में शनिवार शाम घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव बंजरपुरी निवासी सत्यवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे वह बेटी के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके घर चार लोग आए और बेटे देवेंद्र उर्फ संजय के बारे में पूछने लगे। उसने बेटे के रिश्तेदारी में जाने की बात कही तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे पीटकर घायल कर दिया। बचाव को आई बेटी के साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सीओ बहजोई स्तुति सिंह ने बताया कि घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में पीड़िता की तहरीर पर गांव बंजरपुरी निवासी संतोष, महीपाल और रामपुर जिले के थाना सैफनी क्षेत्र के गांव सराय इमाम निवासी रनवीर व वासो देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।