{"_id":"65d7b53bd501c503f0049e09","slug":"case-registered-against-district-president-of-bku-tikait-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-108070-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज
Fri, 23 Feb 2024 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। ट्रैक्टर से घायल हुए गांव आलपुर मैथरा निवासी बाइक सवार ओमपाल की उपचार को मुरादाबाद ले जाते समय मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई सुनील कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार के मुताबिक मृतक के भाई की तहरीर पर थाना कैलादेवी के गांव छोटी चंदनकटी निवासी भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार की दोपहर बबराला रोड पर मंडी समिति के गेट के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार ओमपाल घायल हो गया था। पहले बहजोई के तथा बाद में संभल के निजी अस्पताल में उपचार के बाद घायल को मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया था।
विज्ञापन
मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में घायल ओमपाल ने दम तोड़ दिया था। वहीं भाकियू जिलाध्यक्ष का कहना है कि हादसा जिस ट्रैक्टर से हुआ है उसको वह नहीं चला रहे थे। यह मामला राजनीति से प्रेरित है। पुलिस जांच करेगी तो हकीकत सामने आ जाएगी। मेरे खिलाफ रिपोर्ट गलत दर्ज हुई है।