फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against three for murdering a teenager by strangulating her

Sambhal News: गला दबाकर किशोरी की हत्या करने के आरोप में तीन पर केस

Mon, 03 Mar 2025 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 03 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three for murdering a teenager by strangulating her
सौंधन।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कैलादेवी पुलिस ने किशोरी की गला दबाकर हत्या कर देने के आरोप में गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हत्या करने की यह घटना एक अक्तूबर-2024 को हुई थी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई न की तो, न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर के निवासी भूरे ने कोर्ट में बताया कि एक अक्तूबर को उनकी गांव के निवासी जयवीर, जगन्नाथ और शरण से कहासुनी हो गई थी। उन लोगों ने भविष्य में पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दी थी। इसके बाद वे अपने खेत पर चले गए। बाद में सूचना मिली कि इन लोगों ने घर में उनकी 15 वर्षीय बेटी जीतन की गला दबाकर हत्या कर दी। घर पहुंचे तो जीतन मृत मिली। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस संबंध में चार अक्तूबर को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसपी से भी शिकायत की गई पर कार्रवाई फिर भी न हुई। अब न्यायालय के आदेश पर गांव के निवासी जयवीर, जगन्नाथ और शरण के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed