फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against mosque imam for doing obscene acts with innocent people

Sambhal News: मासूमों के साथ अश्लील हरकतें करने पर मस्जिद इमाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 19 Jun 2025 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 19 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Case filed against mosque imam for doing obscene acts with innocent people
चंदौसी। मासूमों के साथ अश्लील हरकतें करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मस्जिद इमाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बच्चों के अभिभावक ने बताया मस्जिद इमाम उनके तीनों बच्चों के साथ गलत हरकतें करता था और इस बारे में किसी को भी बताने पर बच्चों को मारने की धमकी देता था। हालांकि अभी इमाम पुलिस की हिरासत से दूर है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके तीन बेटे हैं। तीनों मासूम घास मंडी बाजार स्थित मोहल्ला पीर की मस्जिद में इस्लाम की शिक्षा लेने जाते थे। जहां का मस्जिद इमाम फरहान उर्फ फैजान निवासी टांडा जनपद रामपुर आए दिन तीनों मासूमों के साथ अश्लील हरकतें करता था और यह बात किसी को बताने पर बच्चों को मारने की धमकी देता था। जब बच्चे इमाम की आए दिन की हरकतों से परेशान हो गए, तो उन्होंने करीब तीन दिन पहले अपनी मां को घटना की जानकारी दी। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी इमाम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही तीनों मासूमों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि मामला चार माह पहले का बताया जा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed