फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against four persons including brother-in-law and brother-in-law for cheating people in the name of getting jobs in metro

Sambhal News: मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले जीजा-साले समेत चार पर केस

Mon, 05 May 2025 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 05 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four persons including brother-in-law and brother-in-law for cheating people in the name of getting jobs in metro

विज्ञापन

बहजोई(संभल)।
दिल्ली मेट्रो में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ग्रामीण से दो लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में नामजद जीजा-साले किसौली निवासी राहुल व चाटन निवासी सत्यपाल समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। एसपी के आदेश से कोतवाली पुलिस ने करीब दो वर्ष पुराने मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
गांव अर्जुनपुर जूना निवासी युवक बंटी कुमार ने एसपी को तहरीर देकर कोतवाली में दर्ज कराए गए मामले में कहा है कि उसने वर्ष 2022 में चंदौसी में कोचिंग की थी। इस बीच गांव किसौली निवासी युवक राहुल ने भी उसके साथ कोचिंग की थी। राहुल का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया था। बीती 15 मई 2023 को राहुल गांव चाटन निवासी अपने साले सत्यपाल के साथ उसके घर पर आ गया और उसके पिता से दिल्ली मैट्रो में नौकरी की वेकेंसी होने की बात कही।
विज्ञापन

इस बीच राहुल ने उसके पिता से दिल्ली मेट्रो के एमडी से अच्छे संबंध होने की बात भी कही और 2.60 लाख रुपये में दिल्ली मेट्रो में उसकी नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए पिता से 60 हजार रुपये नकद व अभिलेख ले गया। पांच दिन बीतने पर राहुल फिर घर आ गया और 80 हजार रुपये लेकर चला गया। इसके बाद 31 मई 2023 को राहुल के साले सत्यपाल का फोन आया उसने 80 हजार रुपये और मांगे। शेष रुपये नौकरी के बाद देने को कहा। इस बार उसने फोन पे के माध्यम से 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह बाद उसने राहुल व उसके साले सत्यपाल से नौकरी लगने के बाबत जानकारी ली, तो वह टालमटोल करने लगे और रुपये वापस करने को कह दिया। कुछ दिन बाद उसने दोनों से नौकरी न लगने पर रुपये वापस करने को कहा, लेकिन दोनों लोग रुपये वापस करने को लेकर तिथि आगे बढ़ाते गए। 22 नवंबर 2024 को वह अपने पिता के साथ सत्यपाल के गांव चाटन गया, तो वहां राहुल व सत्यपाल समेत दो अन्य लोग भी थे। उसने रुपयों का तकाजा किया, तो वह लोग आग-बबूला हो गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। इस बीच आरोपियों ने रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि पूरे मामले में आरोपी जीजा-साले समेत दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed