{"_id":"693341a2b6fb92581c07e8e3","slug":"case-filed-against-18-people-from-both-sides-in-bloody-clash-four-arrested-sambhal-news-c-204-1-chn1011-124977-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 18 के खिलाफ मुकदमा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 18 के खिलाफ मुकदमा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरौरा काजी में बुधवार सुबह खेत में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष के बाद शुक्रवार को दोनों से 11 नामजद समेत 18 से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें नामजद चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
बुधवार को हुए घटनाक्रम के अनुसार क्षेत्र में ग्राम सिरोरा काजी निवासी पातीराम के सरसों के खेत में होकर गांव के ही खुशीराम ने अपना ट्रैक्टर निकाला तो इसको लेकर विवाद हो गया था। दोनों ओर से लोग एकत्र हो गए और गाली गलौज शुरू हो गई। बात बढ़ती गई और चंद मिनट में ही दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। इस संघर्ष में दोनों ओर से 12 लोग घायल हुए।
इनमें एक पक्ष के पातीराम (60), प्रेम सिंह (65), सोनू (30), रघुनंदन (75), श्रीपाल (35), सतपाल (24), घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से धीरेंद्र (35), सुरेश पाल (50), राम गजेंद्र (40), विनोद (30), खुशीराम (34) और भागीरथ (45) लहूलुहान हो गए थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और मारपीट कर रहे लोगों को अलग किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर एक पक्ष के धीरेंद्र, विनोद, सुरेश, राम गजेंद्र, अभयराज और दूसरे पक्ष के सत्यपाल, श्रीराम, रघुनन्दन, सोहन, पातीराम, प्रेमसिंह के अलावा पांच-छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने खुशीराम, भगतराम, विनोद और श्रीपाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।