{"_id":"61882728f71dec38a0610d44","slug":"car-trampled-the-farmer-sitting-outside-the-house-death-chandausi-news-mbd4086861159","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बैठे किसान को कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर बैठे किसान को कार ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बहेडेवाले ताल रोड पर घर के बाहर बैठे किसान को कार ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। मोहल्ले के लोगों ने चालक को कार सहित पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
चंदौसी के मोहल्ला खुर्जागेट बहेडे वाले ताल निवासी किसान नवाब सिंह (45) रविवार की दोपहर करीब एक बजे घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार आई और किसान को रौंद दिया। इसके बाद कार आगे खड़े एक ठेले में टकरा गई। हादसे में नवाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज होने पर परिजन व आसपास के लोग बाहर की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने आरोपी चालक को कार सहित पकड़ लिया। वहीं परिजन गंभीर रूप से घायल नवाब सिंह को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मोहल्लावासियों ने आरोपी चालक को कार सहित पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान के दो बेटे हैं। एक की शादी हो चुकी है, दूसरा अविवाहित है। हादसे के बाद किसान की पत्नी व बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।