फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Car overturned in a ditch after hitting a bike, one dead, two injured

Sambhal News: बाइक में टक्कर मार कर खंदी में पलटी कार, एक की मौत, दो घायल

Mon, 03 Mar 2025 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 03 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Car overturned in a ditch after hitting a bike, one dead, two injured
बनियाठेर(संभल)।
विज्ञापन

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर के गांव आटा के निकट रविवार की देर शाम बाइक में टक्कर मार कर कार सड़क किनारे खंदी में जाकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक बहजोई के गांव नाधौश निवासी नन्हें कश्यप (25) वर्ष की मौत हो गई। जबकि पत्नी और साली घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने घायलों की हालत गंभीर होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद से ही कार सवार कार छोड़ कर फरार हैं। थाना बहजोई क्षेत्र के गांव नाधौश का रहने वाले नन्हें कश्यप पुत्र ओमपाल मजदूरी करते थे। रविवार को नन्हें की मौसी पूनम निवासी गांव मौलागढ़ के यहां नामकरण का कार्यक्रम था। जिससे नन्हें अपनी पत्नी हेमलता और साली ममता पुत्री रामसुख निवासी गांव सिहोरी फतेहपुर थाना पंवासा के साथ बाइक से मौसी के घर कार्यक्रम में शामिल होने आया था। शाम करीब सवा सात बजे तीनों वापस गांव नाधौश लौट रहे थे।
मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर के गांव आटा के निकट पहुंचे ही थे, उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में जाकर पलट गई। हादसे के बाद कार सवार लोग कार छोड़ कर भाग निकले। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी चंदौसी भेज दिया। जहां चिकित्सक ने नन्हें को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल हेमलता और ममता की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। कार को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

मौसी की बात मान लेते तो बच जाती जान
सड़क हादसे में नन्हें कश्यप की मौत की सूचना पर सीएचसी पहुंची मौसी पूनम शव देख कर बिलख पड़ी। पूनम का रो-रोकर बुरा हाल था। वह रोते रोते बार-बार यही कह रही थी कि उसने तीनों को काफी रोका और सोमवार की सुबह दिन में जाने की बात कही थी लेकिन नन्हें नहीं माना। वहीं लोगों की जुबां पर यही बात थी कि अगर नन्हें अपनी मौसी की बात मान लेता तो जान बच सकती थी। नन्हें के कोई संतान भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed