फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Car hit the bike, father died, son injured

Sambhal News: कार ने बाइक को टक्कर मारी, पिता की मौत, बेटा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Car hit the bike, father died, son injured
जुनावई। पतरिया-जुनावई लिंक मार्ग पर गांव हरगोविंदपुर के पास बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में यासीन (45) निवासी गांव गढि़या थाना गुन्नौर की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर चालक अपनी कार छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन


गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव गढि़या निवासी यासीन पुत्र शमशेर बृहस्पतिवार को अपने बेटे सलमान के साथ जुनावई थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर में एक जारत पर चादरपोशी करने गए थे। शाम करीब चार बजे चादरपोशी के बाद पिता-पुत्र घर के लिए लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार पिता-पुत्र पतरिया-जुनावई लिंक मार्ग पर गांव हरगोविंदपुर के पास पहुंचे, तो वहां सामने से विपरीत दिशा में तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर आई एंबुलेंस घायलों को लेकर सीएचसी आई। जहां चिकित्सक ने यासीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि सलमान को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। यासीन के चचेरे भाई गुड्डू ने बताया कि यासीन अपनी पत्नी शहनवाज बेगम, बेटा सलमान, शाहरुख, साहिल सोहिल और बेटी अलीजा को अकेला छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed