फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Car driver ran away trampling three bikes, five injured

Sambhal News: तीन बाइकों को रौंदते हुए कार चालक भागा, पांच घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Car driver ran away trampling three bikes, five injured
धनारी (संभल)। थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव उधमपुर अजमतनगर के पास कार ने तीन बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जिसमें तीन की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया । घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर दो बजे थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव उधरनपुर अजमत नगर के पास बबराला की ओर से आ रही कार चालक ने सामने से आ रही तीन बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार अरबाज (18) निवासी भकरौली में कपड़े की फेरी करके बहजोई की तरफ से बबराला अपने गांव जा रहा था। जबकि दूसरी बाइक सवार देवेंद्र व उनकी पत्नी परवेज निवासी सेमला गुन्नौर सादताबाड़ी बहजोई जा रहे थे। जबकि तीसरे बाइक पर सवार चांद मोहम्मद (18) व लाला उर्फ अबरार (20) निवासी धनारी पट्टी लाल सिंह अपने गांव से मछली लेकर बबराला जा रहे थे। हादसे में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए गुन्नौर सीएचसी भेजा। जिसमें अरबाज, लाला उर्फ अबरार, चांद मोहम्मद की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed