फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Car caught fire while filling gas, two including driver injured

Sambhal News: गैस भरते समय कार में लगी आग, चालक समेत दो झुलसे

Wed, 27 Nov 2024 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 27 Nov 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Car caught fire while filling gas, two including driver injured
गैस भरते समय आग लगने के बाद जलती कार।  - फोटो : संभल
बहजोई (संभल)। मोहल्ला टंकी में मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे गैस भरते समय कार में आग लग गई। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। आग की चपेट में आकर चालक समेत दो लोग झुलस गए। चालक को गंभीर हालत में मुरादाबाद भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सुबह मोहल्ला टंकी में रहने वाले कपड़ा व्यापारी छत्रपाल के यहां पर एक कार कपड़ा लेकर आई थी। कपड़े की गठरी उतारने के बाद गुन्नौर के गांव बिजुआ नगला निवासी चालक किमपाल कार में आराम करने लगा। जबकि उसका साथी घरेलू गैस सिलिंडर से कार में गैस भर रहा था। इस दौरान अचानक कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिस पर कार में लेटा चालक कार में फंस गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से चालक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक चालक किमपाल बुरी तरह झुलस चुका था। जबकि चालक को बचाने के प्रयास में मोहल्ले का ही अर्जुन के हाथ व चेहरा झुलस गया। हादसे के बाद गैस भरने वाला युवक मौके से भाग गया। सूचना पाकर दमकल और पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन उससे पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। दमकल टीम ने गैस भरने के उपकरण व गैस सिलिंडर को कब्जे में ले लिया। वहीं झुलसे हुए चालक को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पहले संभल और फिर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

------------
वाहनों में घरेलू गैस सिलिंडर से अवैध रूप से गैस भरने के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए टीम बनाकर अभियान चलाया जाएगा। ऐसे मामले सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -शिवि गर्ग, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed