{"_id":"680558299a401f11500dcda0","slug":"capacity-of-overloaded-sub-stations-will-increase-under-the-business-plan-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-121662-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिजनेस प्लान के तहत बढ़ेगी ओवरलोड उपकेंद्रों की क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिजनेस प्लान के तहत बढ़ेगी ओवरलोड उपकेंद्रों की क्षमता
विज्ञापन
संभल। जिले में ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहे विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। विभाग ने बिजनेस प्लान 2025-26 के अंतर्गत सात उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर मुख्यालय भेजी है। जिसमें करीब 5.40 करोड़ रुपये खर्च होगा। जिससे क्षेत्र के लोगों की विद्युत समस्या दूर होगी। उन्हें निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।
जिले के तीनों डिवीजन के अंतर्गत 52 उपकेंद्र हैं। जिनसे करीब 3.50 लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। वर्तमान में कई विद्युत उपकेंद्र ऐसे हैं, जो अपनी क्षमता से अधिक बिजली सप्लाई दे रहे हैं। ऐसे में विद्युत उपकेंद्रों पर अतिरिक्त बोझ (ओवर लोड) बढ़ रहा है। जिस वजह से उपभोक्ताओं को पर्याप्त और शेड्यूल के हिसाब से बिजली नहीं मिलती। अघोषित कटौती, ट्रिपिंग, लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। ओवरलोडिंग की वजह से उपकेंद्रों की मशीनों को भी नुकसान पहुंचता है। मजबूरी में विभाग अलग-अलग समय में कटौती कर बिजली आपूर्ति करता है। अब विभाग इस समस्या से बिजनेस प्लान के माध्यम से निजात दिलाएगा।
जनपद के मौलागढ़, हाइडिल कॉलोनी, आढ़ौल, सैदपुर खग्गू, धनारी, छपरा और हिरौनी उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत की जाएगी। जिसमें करीब 5.40 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। विभाग ने क्षमता वृद्धि की योजना तैयार कर मुख्यालय को भेजी है। बजट स्वीकृत होते ही कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे संबंधित उपकेंद्रों के उपभोक्ताओं को पर्याप्त और शेड्यूल के हिसाब से बिजली सप्लाई मिल सकेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
सैदपुर जसकौली और पुरा उपकेंद्र पर भी होगा काम
विभाग सैदपुर जसकौली और पुरा उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि जल्द ही करने वाला है। आवश्यक उपकरण विद्युत केंद्रों पर पहुंच चुका हैं। वहीं, बीते दिनों असमोली उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि हो चुकी है। पहले पहले असमोली उपकेंद्र की क्षमता 10 एमवीए थी, जो कि बढ़कर 15 एमवीए हो गई है।
-- -- -- -- -- -
बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की योजना तैयार की गई है। बजट स्वीकृत होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। -विनोद कुमार, एसई संभल