{"_id":"60e3f5ca8ebc3e72d925b7e6","slug":"canter-hits-three-labours-crossing-road-in-sambhal-one-died-and-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में हादसा: सड़क पार कर रहे मजदूरों को कैंटर ने रौंदा, एक की मौत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में हादसा: सड़क पार कर रहे मजदूरों को कैंटर ने रौंदा, एक की मौत दो घायल
Tue, 06 Jul 2021 11:48 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:48 AM IST
सार
संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछौली निवासी अबुल हसन, अकरम और मुकीम को बेकाबू कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें अबुल हसन (35) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि अकरम और मुकीम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभल में सड़क पार कर रहे मजदूरों को कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया और आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को किसी तरह समझाया, जिसके बाद जाम खोला जा सका। करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा। मंगलवार की सुबह 6:30 बजे करीब संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछौली निवासी अबुल हसन, अकरम और मुकीम को बेकाबू कैंटर ने टक्कर मार दी।
इसमें अबुल हसन (35) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि अकरम और मुकीम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब यह तीनों लोग ईंट भट्टे पर ट्रैक्टर से सवार होकर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अपने एक अन्य साथी को बुलाने के लिए संभल चंदौसी मार्ग के किनारे ट्रैक्टर को रोक दिया और सड़क पार कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान चंदौसी की ओर से आए कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जाम लगा दिया और आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया। इसके बाद जाम खुल सका। करीब एक घंटे तक जाम के हालात बने रहे और वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।