फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   candle march nikalkr di shridhanjali

नम आंखों से शहीद को दी श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च निकाला

Thu, 20 Oct 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 20 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
candle march nikalkr di shridhanjali
शहीद सैनिकों की याद में कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला
शहीद सुधीश कुमार के बलिदान को नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को जगह जगह नमन किया गया। दो मिनट का मौन रखा गया। कैंडल जलाकर शहीद को श्रद्घांजली दी गई। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी गूंजे।
विज्ञापन

महापुरुष स्मारक समिति की ओर से कृष्णानगर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सर्वसमाज जागरुकता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक माधव मिश्रा ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान को शहीद के बलिदान की कीमत चुकानी होगी। सुरेश चंद्र शर्मा, किशनलाल शर्मा, पवित्र कुमार शर्मा, आयुष भारद्वाज, राहुल शर्मा, संजीव शर्मा, सुभाष बाबू शर्मा मौजूद रहे। मानवाधिकार एवं न्याय सुरक्षा प्रहरी ने घंटाघर स्थित कैंप कार्यालय पर शहीद के बलिदान पर दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन


मोमबत्ती जलाकर श्रद्घांजलि दी। ब्रजेश सिंह चौहान, शिब्बू पहलवान, दिनेश भारद्वाज, चंद्रवीर सिंह, संजीव कठेरिया, शशिकांत शर्मा, दीपचंद्र अग्रवाल, विवेक अग्रवाल मौजूद रहे। बनियाखेड़ा गांव में पिछड़ा वर्ग संघ के जिला सचिव महेश मौर्य के आवास पर बुधवार को शोकसभा हुई। इसमें मलक सिंह यादव, सुनील यादव, महावीर जैन, दिनेश कुमार मौर्य, प्रेमशंकर मौर्य ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, कस्बा रजपुरा की निष्काम सहयोग सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने भारत-पाक बार्डर पर शहीद हुए जवान सुधीश कुमार को श्रद्धांजलि दी। समिति के अध्यक्ष टिंकू गोयल, प्रदीप गोयल, अवधेश गुप्ता, शिवभक्त शर्मा, शैलेश वार्ष्णेय, संतोष गुप्ता, अमजद खान मौजूद रहे। वहीं रजपुरा के व्यापार सभा ने भी शहीद सुधीश कुमार को श्रद्धांजलि दी। शैलेश वार्ष्णेय, सुशील वार्ष्णेय, सोनू अग्रवाल, मनोज वार्ष्णेय, राशिद सिद्दकी, इस्लाम अहमद, पंकज गोयल मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed