फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Camps will be organized to solve the problem of getting Samman Nidhi

Sambhal News: किसानों को मिलेगी राहत, गांव-गांव जाकर विभाग कराएगा समस्याएं दूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Camps will be organized to solve the problem of getting Samman Nidhi
संभल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन कई पात्र किसान आज भी योजना से वंचित हैं, क्योंकि उनके आधार कार्ड, बैंक खातों में कुछ कमियां है। इसको सुधार कराने के लिए वह लगातार चक्कर काट रहे हैं, पर सुधार नहीं हो पा रहा है। अब ऐसे लोगों को चक्कर नहीं काटने होंगे। बल्कि विभाग उनकी समस्याओं को दूर कराएगा।
विज्ञापन

संभल जिले में तीन लाख 8 हजार के करीब किसान हैं। इनमें से पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। इन सबके बीच में तमाम किसान ऐसे हैं, जिनको अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल सका है। क्योंकि किसी के बैंक खाते से आधार कार्ड फीड नहीं हो पा रहा है तो किसी के आधार अथवा बैंक खाते के नाम में परिवर्तन है। इसको लेकर विभाग की तरफ से 22 मई से 10 जून तक ग्राम पंचायत स्तर पर पीएम किसान शिविर लगाया गया। इसमें टीम मौके पर पहुंचकर किसानों का जागरूक करेंगी। उनके अभिलेखों में जो कमियां है। उनको दूर करेंगी, जिससे किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सके। शिविर में लेखपाल, सचिव, पोस्ट ऑफिस का कर्मचारी, कृषि विभाग का कर्मचारी, जनसेवा केंद्र का प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। जो मौके पर किसानों की समस्याओं का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर किसानों का खोला जाएगा नया खाता संभल। जिन किसानों के बैंक खाते नहीं है अथवा अन्य समस्या आ रही है। इसमें 100 रुपये लेकर पोस्ट ऑफिस में नया खाता खोल दिया जाएगा और मौके पर ही उनका आधार फीड करके पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed