फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Campaign will be run in the district for the restoration of ponds: DM

तालाबों के जीर्णोद्धार को जिले में चलेगा अभियान: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Campaign will be run in the district for the restoration of ponds: DM
बहजोई। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बैठक का आयोजन कर विकास कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी तालाबों का जीर्णोद्धार कराने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। बोले हर गांव में गोशाला बनाई जाए, जिससे कि गोवंश की ठीक से देखभाल हो सके। विद्युत विभाग को गर्मी के सीजन में सतर्क रहने और ढीले तारों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गो शाला निर्माण के लिए उन्होंने पशुपालन विभाग से कहा कि निर्माण में गुणवत्ता होनी चाहिए, गोवंश सड़क पर घूमते नहीं नजर आने चाहिए। स्वास्थ्य विभाग से कहा कि सरकारी अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता होनी चाहिए। ताकि उपचार कराने आने वाले मरीजों को दवा मिले। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का संचालन ठीक से किया जाए। मरीजों को समय के अंदर एंबुलेंस सेवा मुहैया कराई जाए। बोले इस मामले में यदि कोई शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा डीएम ने ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, समय से राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने समेत सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्था दुरस्त किए जाने के निर्देश दिए। इस बीच सीडीओ उमेश कुमार त्यागी समेत सीएमओ डा. पंकज विश्नोई, पीडी रमेश चंद्र, डीआईओएस मनोज कुमार आर्य, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, डीएसडब्ल्यूओ शैलेंद्र गौतम व डीआईओ बृृजेश कुमार तथा जिले भर के खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed