फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bypass route cleared in Sambhal-Chandausi, Rs 324 crore will be spent

Sambhal News: संभल-चंदौसी में बाईपास का रास्ता साफ, 324 करोड़ होंगे खर्च

Tue, 03 Dec 2024 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 03 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bypass route cleared in Sambhal-Chandausi, Rs 324 crore will be spent
संभल। सरकार की घोषणा के बाद संभल जिले की चंदौसी और संभल तहसील में बाईपास बनाने का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को पहले ही भेज चुका है। दोनों ही बाईपास बनने से कई गांवों के लोगाें के लिए तहसील व ब्लॉक मुख्यालय जाने में आसानी हो जाएगी। 324 करोड़ रुपये दोनों तहसील में बाईपास बनाने में खर्च होंगे।
विज्ञापन

संभल में बनने वाला यह बाईपास संभल-चंदौसी मार्ग को हसनपुर मार्ग से जोड़ेगा। वहीं, चंदौसी में बनने वाला बाईपास बदायूं चुंगी के नजदीक से होकर गुजरेगा। इन दोनों ही बाईपास के बनने से जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही, कई गांवों का विकास भी तेजी से होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से नक्शे के अनुसार राजस्व विभाग से जमीन चिह्नित करने का आग्रह किया है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि संभल तहसील क्षेत्र में प्रस्तावित बाईपास की लंबाई 22.150 किलोमीटर है। जबकि चंदौसी में बनने वाले बाईपास के लिए 23.500 किलोमीटर लंबाई का प्रस्ताव तैयार किया है। बताया कि संभल में बनने वाला बाईपास चंदौसी मार्ग को हसनपुर मार्ग से सीधे जोड़ेगा और चंदौसी में बनने वाला बाईपास चंदौसी कुढ़फतेहगढ़ मार्ग, मुरादाबाद फर्रुखाबाद मार्ग को क्राॅस करेगा।
विज्ञापन

000
खग्गुपुरा से सैफखां सराय होकर चंदौसी मार्ग से कनेक्ट होगा
संभल शहर में यातायात ज्यादा होने के चलते जाम की समस्या रहती है। बाईपास बनने से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। यह बाईपास हसनपुर मार्ग को चंदासी मार्ग से कनेक्ट करेगा। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने बताया कि बाईपास खग्गुपुरा, सलारपुर कला, बेनीपुर चक, रिठाली, रसूलपुर, मुजफ्फरपुर, मूसापुर, आढोल, सिकंदरपुर सराय, गोबिंदपुर व सैफखा सराय शेरखा सराय क्षेत्र से होकर गुजरेगा। यह बाईपास पहले से बने बाईपास को भी कनेक्ट करेगा। इससे मुरादाबाद मार्ग होते हुए असमोली मार्ग तक जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
चंदौसी का बाईपास भुलावई से एनएच 509 को कनेक्ट करेगा
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने बताया कि चंदौसी में पहला बाईपास बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा है। इस प्रस्ताव के अनुसार 23.500 किलोमीटर लंबा बाईपास प्रस्तावित किया है। बताया कि यह बाईपास भुलावई, असालतपुर जारई, मोहम्मदपुर कस्बा, अलेहदादपुर चम्मू, बाकरपुर बहतरी, पत्थरा, मई, बररई, कैथल, करेली और आटा तक बनाया जाएगा। इससे एनएच 509 कनेक्ट होगा और जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

0000000
कोट
दोनों तहसील में बाईपास बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। इन्हें मंजूरी मिलने का इंतजार है। यह दोनों ही प्रस्ताव जाम से निजात दिलाने के लिए तैयार किए गए हैं। दोनों तहसील में बाईपास बनने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
सुनील प्रकाश, एक्सईएन, पीब्डल्यूडी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed