फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bulldozer runs outside Chandausi station, illegal shops demolished

Sambhal News: चंदौसी स्टेशन के बाहर चला बुलडोजर, अवैध दुकानें ध्वस्त

Fri, 15 Nov 2024 03:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 15 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs outside Chandausi station, illegal shops demolished
चंदौसी (संभल)। अतिक्रमण हटाओ अभियान के सातवें दिन बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के बाहर बुलडोजर चला। टीम ने तीन दुकानों को ध्वस्त करा दिया। अन्य दुकानों को खाली करा कर पालिका की संपत्ति का नोटिस चस्पा कर दिया। इस दौरान गहमागहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

रोजाना की तरह बृहस्पतिवार की सुबह डिप्टी कलक्टर विनय मिश्रा की अगुवाई में टीम रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां स्टेशन के बाहर पालिका की दुकानों पर बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त कर दिया। तीन दुकानों को पूरी तरह से ढहा दिया गया। वहीं तीन-चार अन्य दुकानों को खाली करा कर पेंटर से पालिका की संपत्ति होने का नोटिस चस्पा कर दिया। इसके बाद स्टेशन रोड से सीओ तिराहे तक भ्रमण कर दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने की बात कही। टीम की सक्रियता से दुकानदार छैनी हथौड़ा लेकर खुद ही दुकान के आगे से अतिक्रमण हटाने में जुट गए। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। इस बीच रेलवे स्टेशन के बाहर तीन दुकानों के स्वामी शुचि मोहन गर्ग ने बताया कि ये दुकानें 1949 से 1951 के बीच उनके दादा लाला रामकिशोर गर्ग ने खरीदी थीं। जिसका बैनामा भी कराया था, जो तहसील में दर्ज है। बताया कि अब पालिका बैनामा भी मानने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

आज नहीं चलेगा अभियान, सड़कों से उठाया जाएगा मलबा
चंदौसी। पालिका अधिकारियों ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलेगा। नगर पालिका की टीम द्वारा अभियान के दौरान की गई तोड़फोड़ का मलबा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने की अनूठी पहल, नालों की सफाई के लिए आगे आए
चंदौसी। शहर के कुछ व्यापारियों ने अनूठी पहल की है। फव्वारा चौक के केंद्रीय व्यापार संघ की कोशिश पर व्यापारियों ने नाले नालियों की खुद सफाई शुरू कराई है। इसमें नगर पालिका से सहयोग लिया जा रहा है। व्यापारी नागरिकों को सफाई का संदेश दे रहे हैं।

इस संदर्भ में पूर्व में केंद्रीय व्यापार संघ के पदाधिकारी व भाजपा नगर मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल डिप्टी कलेक्टर व ईओ विनय मिश्रा से मिला और फव्वारा चौक पर दुकानों के नीचे नालों की सफाई के लिए पालिका से सहयोग मांगा। इसके बाद पालिका के सहयोग से व्यापारियों ने नाले की सफाई की पहल की। इस दौरान संघ के अध्यक्ष सुधीर मल्होत्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, सतीश अरोरा, अमित डुडेजा आदि मौजूद थे। इस दौरान पालिकाध्यक्ष के पति अखिलेश कुमार खिलाड़ी ने भी मौके पर पहुंच कर सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed