फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bulandshahr youth dies under suspicious circumstances at hotel

Sambhal News: होटल पर संदिग्ध हालात में बुलंदशहर के युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr youth dies under suspicious circumstances at hotel
बहजोई(संभल)। पाठकपुर के निकट होटल पर संदिग्ध हालात में जिला बुलंदशहर के थाना खुर्जा के गांव सिलयार निवासी युवक जीतेंद्र (40) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

जीतेंद्र के साले गांव बेहटा जयसिंह निवासी राहुल राघव ने बताया कि बीते कई दिनों से उसकी बहन रिंकी मायके में ही रह रही थीं। करीब 15 दिन पहले उसके बहनोई जीतेंद्र भी यहां आकर रहने लगे। उसने बताया कि मंगलवार को दोपहर में होटल से एक व्यक्ति ने उसके फोन पर कॉल करके जानकारी दी, कि अचानक उसके बहनोई की तबीयत बिगड़ी और कुछ देर में बहनोई ने दम तोड़ दिया। बावजूद इसके बहनोई को सीएचसी बहजोई लाया गया। यहां एमओआईसी डॉ. सचिन वर्मा की ओर से बहनोई को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक की मौत का कारण साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed