फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Brother on his way to his sister's house crushed by an unknown vehicle, dies

Sambhal News: बहन के घर जा रहे भाई को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Brother on his way to his sister's house crushed by an unknown vehicle, dies
संभल। कोतवाली क्षेत्र के बहजोई मार्ग पर लाडम सराय में शनिवार की रात करीब नाै बजे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। रात को करीब 11 बजे मृतक की पहचान बहजोई थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी सुरेंद्र (36) के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सुरेंद्र की भाभी तुलसी ने बताया कि उनके जेठ मजदूरी करते थे। चार महीने पहले पत्नी का निधन हो चुका है। एक बेटा है। शनिवार को बाइक से अमरोहा के आदमपुर निवासी बहन के घर जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed