फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brother-in-law insists on marrying sister-in-law threatens to burn himself with acid

UP: ससुराल पहुंच जीजा ने साली से कर दी ऐसी डिमांड, घबराकर लड़की ने बुला ली पुलिस; छह दिन बाद होनी है शादी

Wed, 01 Oct 2025 10:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा) Published by: विकास कुमार Updated Wed, 01 Oct 2025 10:16 PM IST
सार

मामले में साली ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जीजा ने उसका निकाह खुद से कराने की बात कह रहे हैं। जीजा ने धमकी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह अपने ऊपर तेजाब डाल लेगा।

विज्ञापन
Brother-in-law insists on marrying sister-in-law threatens to burn himself with acid
जीजा ने की साली से शादी की जिद - फोटो : Freepik

विस्तार

साली से निकाह नहीं कराने पर यूपी के संभल के रहने वाले युवक ने खुद पर तेजाब डालने की धमकी दी है। उधर, साली के 112 नंबर पर कॉल करने पर आई पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उसका चालान कर दिया। घटना गांव में चर्चा का विषय बनी है।

विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक युवती का छह अक्तूबर को निकाह होना है। युवती के पिता बेटी की शादी का कार्ड देने संभल स्थित बड़ी बेटी की ससुराल गए थे। आरोप है कि किसी बात से नाराज दामाद ने ससुर का अपमान किया। साथ ही पत्नी को भी उनके साथ नहीं जाने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दामाद अपनी बहन की शादी को लेकर कही गई बातों से ससुराल पक्ष के लोगों से नाराज था। मंगलवार को दामाद ससुराल पहुंच गया। उसके हाथ में तेजाब की बोतल थी। उसने ससुराल के बाहर शोर मचाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

मामले में साली ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जीजा ने उसका निकाह खुद से कराने की बात कह रहे हैं। जीजा ने धमकी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह अपने ऊपर तेजाब डाल लेगा। युवती के 112 नंबर पर कॉल करने पर पहुंची पुलिस दामाद को पकड़ कर थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed