फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Brother and relatives beat the young man at the intersection

Sambhal News: चौराहे पर युवक को भाई और रिश्तेदारों ने पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Brother and relatives beat the young man at the intersection
संभल। कोतवाली क्षेत्र के शंकर चौराहे पर मंगलवार की दोपहर तीन बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव दतावली निवासी बड़े भाई को छोटे भाई और रिश्तेदारों ने जमकर पीटा। इस मारपीट की लोगों ने वीडियो भी बनाई लेकिन काफी देर हुए हंगामे के दौरान पुलिस नहीं आई। आरोपी युवक को जबरन खींचते हुए तहसील की ओर ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उनका भाई और रिश्तेदार जबरन जमीन का बैनामा कराना चाहते हैं। रुपये दिए नहीं है। दरअसल जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें एक युवक को कई लोग पकड़े हुए हैं और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित युवक कह रहा है कि रुपये पूरे मिलने पर ही बैनामा कराऊंगा। दूसरा युवक और अन्य लोग कह रहे हैं कि बैनामा कराना पड़ेगा। इसके बाद जबरन खींचकर तहसील की ओर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उसके छोटे भाई ने दस लाख रुपये की जमीन तय की है।
विज्ञापन

एक लाख रुपये दे दिए थे और नौ लाख रुपये दिए नहीं है। इसके बाद भी बैनामा कराना चाहते हैं। रुपये मांगे तो मारपीट की गई। मालूम हो जहां यह मारपीट की घटना हुई है इस स्थान पर पुलिस चौकी बनी हुई है। गौर करने वाली बात यह है कि काफी देर तक हुई मारपीट और हंगामें के दौरान पुलिस नहीं पहुंची। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों का रुपयों को लेकर विवाद है। दोनों को कोतवाली में बैठाया हुआ है। कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed