फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Broken wire connected after sixteen and a half hours, the population of eight thousand was troubled by the heat throughout the night

साढ़े सोलह घंटे बाद जुड़ा टूटा हुआ तार, आठ हजार की आबादी रात भर गर्मी से रही परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Broken wire connected after sixteen and a half hours, the population of eight thousand was troubled by the heat throughout the night
चंदौसी। संभल गेट में शुक्रवार की शाम सात बजे बिजली का तार टूट गया। इससे आठ हजार की आबादी में अंधेरा व्याप्त हो गया। शनिवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे विद्युत कर्मियों ने तार को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई। इस वजह से भीषण गर्मी में लोगों को रात जाग कर काटनी पड़ी। सुबह को विद्युत आपूर्ति ठप होने पर लोगों को पेय जलापूर्ति का सामना करना पड़ा। रोजमर्रा के काम निपटाने को लोगों ने हैंडपंप का सहारा लिया। साढ़े सोलह घंटे बाद बिजली सुचारु होने पर नागरिकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नगर के संभल गेट में ट्रांसफार्मर लगा है। जिससे आठ हजार की आबादी वाले क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की शाम सात बजे ट्रांसफार्मर से निकलने वाले डबल डॉक केबिलों में फाल्ट होने से तार टूट गए, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नागरिकों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। मगर रात में विद्युत विभाग ने तारों को ठीक करने में असमर्थता जताई और शनिवार की सुबह तार जोड़ने के उपरांत विद्युत आपूर्ति सुचारु करने का भरोसा दिलाया। तीन से चार घंटे बाद इंवर्टर भी जवाब दे गए। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों ने भीषण गर्मी में रात जाग कर काटी। बुजुर्ग और बच्चे ज्यादा परेशान हुए। शनिवार की सुबह बिजली गुल होने से लोगों ने पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लिया। नागरिक घरों से निकल आसपास लगे हैंडपंपों पर पहुंच बाल्टियों में पानी भरकर घर लाए। इससे हैंडपंपों पर लंबी कतारें नजर आई। पर्याप्त पानी न होने पर अधिकांश लोग सुबह को बिना स्नान किए ही अपने-अपने कार्यों पर निकल गए। घरों में महिलाओं को पानी न होने पर घरेलू कार्य निपटाने में परेशानी हुई। शनिवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे विद्युत कर्मियों ने टूटे तारों को दुरुस्त किया। साढ़े सोलह घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी। बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली और पानी से संबंधित कार्य निपटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed