फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Broken locks of SP leader's furniture shop at a distance of 100 meters from the outpost

चौकी से 70 मीटर दूर फर्नीचर की दुकान के ताले तोड़कर सामान सोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Broken locks of SP leader's furniture shop at a distance of 100 meters from the outpost
नरौली/बनियाठेर। चंदौसी-संभल मार्ग पर कस्बा चौकी नरौली के सामने पेट्रोल पंप के निकट 100 मीटर की दूरी पर सपा नेता बिट्टन मलिक के फर्नीचर शोरूम का चोरों ने ताला तोड़ दिया और नौ मशीन चोरी कर ले गए। घटना के बाद चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। नरौली में चंदौसी-संभल मार्ग पर कस्बा चौकी के दूसरी ओर करीब 100 मीटर की दूरी पर सपा नेता बिट्टन मलिक का फर्नीचर शोरूम है। सोमवार की रात चोरों ने शोरूम के ताले तोड़ दिए। शोरूम में रखी नौ मशीनें, जिनमें तीन हैंड कटर, एक रोटर मशीन, दो बिजली वाले रंधे, एक गिलिंडर, एक ड्रिल मशीन, एक सिलाई मशीन तथा अन्य उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

फर्नीचर शोरूम के मालिक सपा नेता बिट्टन मलिक ने बताया कि चोरों द्वारा चोरी की गई नौ मशीनों की कीमत लगभग एक लाख रुपये के करीब थी। चौकी इंचार्ज योगराज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed