{"_id":"6a7cdab13f65fe11bb0fc81d","slug":"bridges-to-be-built-at-five-railway-crossings-including-chandausi-and-bahjoi-relief-from-traffic-jams-expected-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-138842-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चंदौसी, बहजोई समेत पांच रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे पुल, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चंदौसी, बहजोई समेत पांच रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे पुल, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
संभल। चंदौसी, बहजोई समेत पांच रेलवे क्रॉसिंग पर सुचारु आवागमन के लिए पुल बनाने की तैयारी है। मुख्य मार्गों आवागमन में समस्या वाले छह स्थानों पर भी कल्वर्ट पुलिया या फिर छोटे पुल के निर्माण की योजना तैयार की गई है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुनील प्रकाश ने बताया कि परियोजना पर 57 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कराए जा सकेंगे।
एक्सईएन के मुताबिक, इस परियोजना में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रेलवे मार्ग पर चंदौसी में भैंतरी फाटक पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण होगा। चंदौसी में ही माल गोदाम रोड पर सिपाही लाल पेट्रोल पंप के पास रेलवे क्रॉसिंग और बरेली-अलीगढ़ रेलवे लाइन पर चंदौसी-संभल मार्ग के रेलवे फाटक पर आरओबी का निर्माण होगा। इसके अलावा बहजोई में बदायूं-बिल्सी-बिजनौर मार्ग पर और बहजोई में मुख्य बाजार वाले क्रॉसिंग पर भी आरओबी बनाया जाएगा।
इसी परियोजना में नगला खाकम से खेतापुर ज्यारत तक, मुरादाबाद-गवां-बुलंदशहर मार्ग पर, बबराला-गवां-रहरामार्ग पर गवां चौराहे से गवां अनूपशहर संपर्क मार्ग तक माइनर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा हरिबाबा इंटर कॉलेज गवां से महावा नदी तक क्षतिग्रस्त रपटा के स्थान पर कल्वर्ट पुलिया और पहुंच मार्ग का निर्माण होगा।
विज्ञापन
गवां से पीताबंरपुरा मार्ग पर भी रपटा के स्थान पर कल्वर्ट पुलिया और पहुंच मार्ग बनेगा। भोजराजपुर से कृतिया मार्ग पर भी इसी तरह पुलिया और पहुंच मार्ग का निर्माण शामिल है। एक्सईएन ने बताया कि पुल और अन्य प्रमुख मार्गों पर कल्वर्ट पुलिया और पहुंच मार्ग आदि के निर्माण में 57 करोड़ से अधिक खर्च होंगे। विस्तृत परियोजना तैयार करके शासन को भेजी गई है। इसे स्वीकृति मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
चंदौसी में 24 घंटे में से 25 बार बंद होता है फाटक
संभल। चंदौसी में सिपाही लाल पेट्रोल पंप वाले रेलवे क्रॉसिंग को रेल गाड़ियों के आवागमन के चलते 24 घंटे में से करीब 25 बार बंद किया जाता है। इस कारण हर दिन लाखों लोग रोजाना परेशान होते हैं। यही हालात संभल-चंदौसी मार्ग पर भी हैं। बहजोई के हालात भी इसी तरह खराब हैं। आम लोगों को छोड़िए कभी-कभी तो अफसरों को भी अस्थायी जिला मुख्यालय पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ता है। बहजोई में मुख्यालय की ओर ही रेलवे फाटक है। इसे भी दिन में 10-12 बार बंद किया जाता है। मुख्य बाजार की भी यही स्थिति रहती है। इस कारण तमाम लोगों को परेशान होना पड़ता है।