फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bricks flew up to 500 meters, police evacuated 300 houses

Sambhal News: पहला धमाका इतना भयंकर कि 500 मीटर तक उड़ती गईं ईंटें, पुलिस ने खाली करा दिए 300 घर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bricks flew up to 500 meters, police evacuated 300 houses
संभल। संभल के गुन्नौर में हुए आतिशबाज के घर धमाकों ने हर किसी को दहला कर रख दिया। पहला धमाका इतना भयंकर था कि 500 मीटर तक ईंटे उड़कर लोगों के घरों तक पहुंच गईं। उड़कर पहुंचे मलबे से घायल हुए जसवंत के छह महीने के बेटे ओम की मौत हुई है। लोग घरों में भागने लगे या घरों में छिपने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

धमाके को लेकर किसी की भी समझ नहीं आया कि आखिर यह धमाका हुआ कहां है। लोग चिल्ला रहे थे और खुद को बचा रहे थे। कुछ मिनट बाद जानकारी मिली कि आतिशबाज के घर धमाके हो रहे हैं। आतिशबाजी में आग लगी है। पहला धमाका 5.45 बजे हुआ था। गुन्नौर कोतवाली की पुलिस 15 मिनट में पहुंच गई और आसपास के करीब 300 घर खाली कराए। साथ ही सभी से आग्रह किया गया कि सभी लोग अपने रसोईघर से सिलिंडर बाहर निकाल दें। लोगों ने अपने अपने घरों से सिलिंडर निकालकर बाहर रख दिए। इस धमाके में साबिर के पड़ोसियों के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। नासिर अली ने बताया कि उन्होंने नया मकान लाखों रुपये लगाकर बनाया था। धमाके ने पूरे मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed