{"_id":"5aa989564f1c1ba8768b583a","slug":"breking-in-supplier-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपूर्ति कार्यालय में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपूर्ति कार्यालय में तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपूर्ति कार्यालय में बुधवार को राशन की दुकान को लेकर हंगामा हो गया। दप्तर में तोड़फोड़ की गई और फाइलें फाड़ दी गई। आरोप है कि एक ग्राम प्रधान के पुत्र ने साथियों के साथ मिलकर एआरओ और कर्मचारियों ने गालीगलौज की। एआरओ और कर्मचारियों ने कार्यालय से भागकर अपनी जान बचाई। प्रधान पुत्र और सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
एसडीएम दफ्तर के पीछे स्थित आपूर्ति कार्यालय में बुधवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (एआरओ) अजयवीर सिंह जनता की शिकायतें सुन रहे थे। आरोप है कि मढ़न गांव के प्रधानपुत्र वहां पहुंचे और एआरओ से कहा कि गांव की राशन दुकान को निरस्त कर दें और कोटेदार के खिलाफ धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराएं। एआरओ ने बताया कि मना करने पर प्रधानपुत्र भड़क गए और नोकझोंक शुरू कर दी। उन्होंने पत्रावलियों को खींचना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर वह कार्यालय से चले गए। चंद मिनटों के बाद ही सात आठ लोगों के साथ फिर कार्यालय पहुंचे और एआरओ और स्टाफ के साथ गालीगलौज शुरू कर दी।
कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। आरोप है कि इस दौरान हाथापाई भी की। एआरओ को जान से मारने की धमकी दी। एआरओ जान बचाने के लिए कार्यालय से बाहर की तरफ भागे। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। एआरओ ने एसडीएम राशिद अली खां को जानकारी। सूचना पर जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह भी पहुंच गए। एआरओ की तहरीर पर पुलिस ने असमोली क्षेत्र के गांव मढ़न के प्रधान पुत्र चौधरी खलील को नामजद करते हुए सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी अनिल समानिया ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।