फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Book fair held at BMG Inter College; female students purchased NCERT books

Sambhal News: बीएमजी इंटर कॉलेज में लगा पुस्तक मेला, छात्राओं ने एनसीईआरटी की पुस्तकें खरीदीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Book fair held at BMG Inter College; female students purchased NCERT books
चंदौसी। छात्राओं को समय पर एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को बीएमजी इंटर कॉलेज में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। मेले में कई विद्यालयों की छात्राओं ने पहुंचकर एनसीईआरटी की किताबें खरीदीं, जिससे उनकी पुस्तकों की कमी दूर होने के साथ पढ़ाई में आ रही परेशानी भी खत्म हुई। इस अवसर पर अतिथियों ने बताया कि एक ही स्थान पर किताबें मिलने से छात्राओं को राहत मिली है। साथ ही उनकी पुस्तकों की कमी के कारण पढ़ाई में आ रही दिक्कतें भी दूर हुईं हैं।
विज्ञापन



मेले का शुभारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेरनी के प्रधानाचार्य संजीव कुमार सक्सैना और पुस्तक मेला प्रभारी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भुलावई के प्रधानाचार्य अब्दुल सईद खां व बीएमजी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सीमा सागर ने फीता काटकर और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने पुस्तक स्टॉलों का अवलोकन किया। मेले में हरी बुक डिपो, पप्पू बुक डिपो और न्यू महाजन बुक डिपो की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां कक्षा नौ से 12वीं तक की एनसीईआरटी की अधिकृत पुस्तकें उपलब्ध रहीं। मेले में आर्य समाज इंटर कॉलेज, श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज, एफआर इंटर कॉलेज, श्री अक्रूर जी इंटर कॉलेज, बाबूराम सरस्वती इंटर कॉलेज सहित क्षेत्र के कई विद्यालयों की छात्राएं अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ पहुंचे और अपनी जरूरत की पुस्तकें खरीदी।
विज्ञापन

बीएमजी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में पुस्तकें खरीदी। प्रधानाचार्या सीमा सागर ने बताया कि पुस्तक मेले का उद्देश्य छात्राओं को समय पर एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी पढ़ाई किताबों के अभाव में प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में छात्राओं ने अपनी जरूरत की पुस्तकें खरीदी और उन्हें एक ही स्थान पर सभी किताबें उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का संचालन शिप्रा शर्मा ने किया। इस दौरान विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed