फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   board meeting in chandausi sambhal

सभासदों के हंगामें और विरोध के बीच 85.20 लाख मुनाफे का बजट पास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
board meeting in chandausi sambhal
चंदौसी के एनकेबीएमजी कालेज में नगर पालिका की बजट बोर्ड बैठक में चेयरमैन से नोक-झोंक करते सभासद। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। नगर पालिका चंदौसी की एनकेबीएम कालेज के सभागार में हुई वर्ष 2020-21 बजट बोर्ड मीटिंग में सभासदों के हंगामे और विरोध के बीच 85.20 लाख रुपये के मुनाफे का बजट पास हो गया है। खास बात यह रही कि सभासद चिल्लाते रहे, बोर्ड मीटिंग पूरी हो गई, पर मिनट बुक मीटिंग में नहीं पहुंची। स्ट्रीट लाइट, सड़क एवं नाला निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगे। कुछ सभासदों की मौन स्वीकृति के बाद आखिरकार बोर्ड मीटिंग हो ही गई।
विज्ञापन

सोमवार को पालिका की प्रस्तावित एनकेबीएमजी में बजट बोर्ड मीटिंग में एनकेबीएम कालेज में सुबह 11 बजे पालिका अध्यक्ष इंदूरानी की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी राजकुमार के संचालन में शुरू हो गई। मीटिंग में 25 में से 24 सभासद और पांच नामित सभासद उपस्थित रहे। ईओ ने बताया कि पालिका की वर्ष 2020-21 की अनुमानित आय 76.60 करोड़ रुपये होगी। इसके अलावा कर्मचारियों के वेतन, विकास कार्य और अन्य खर्चों में करीब 75.75 करोड़ रुपये का व्यय होगा। पालिका का बजट करीब 85.20 लाख रुपये का लाभकारी बजट रहेगा। इसके बाद सभासदों ने मिनट बुक मीटिंग में ही तैयार कराने की मांग की। ईओ द्वारा मिनट न होने की बात कहने पर सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि पालिका अध्यक्ष ने जानबूझकर बोर्ड मीटिंग की मिनट बुक तैयार नहीं कराई है। भ्रष्टाचार के लिए बाद में मनमाने तरीके से मिनट बुक बनाई जाएगी। हंगामे के बीच बजट बोर्ड मीटिंग में प्रस्तावों पर मोहर लग गई तथा प्रत्येक माह बोर्ड की मीटिंग कराने का निर्णय लिया गया। मीटिंग में सभासद मोहम्मद नईम, विमल कुमार, अर्जित अग्रवाल, धारा सिंह, लौंगश्री, विनोद अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, जेई निर्माण केके अग्रवाल, जेई जलकल अनुज कुमार आदि प्रमुख रूप से रहे।
विज्ञापन

सभासदों ने यह लगाए आरोप
बोर्ड मीटिंग में प्रस्तावों पर बहस के दौरान सभासद अर्चित अग्रवाल ने शहर में घटिया स्ट्रीट और एलईडी लाइट लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तथा जांच कराने की मांग की। सभासद विमल कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन के अभियान में डस्टबिन के ढक्कन में धांधली का आरोप लगाया। बोले, शासन से ढक्कन वाली डस्टबिन दिये जा रहे हैं, जबकि चंदौसी में बीस-बीस रुपये की बिना ढक्कन की छोटी डिस्टबिन दिला दी गई। सभासद धारा सिंह ने प्रकाश व्यवस्था में सभी तरह की लाइटों की अलग अलग कीमत मिनट बुक में दर्ज कराने की मांग की। सभासद लौंगश्री का आरोप है कि मोहल्ला सेमरटोला में पेयजल की समस्या का समाधान न होने पर हंगामा किया। सभासद मोहम्मद नईम का आरोप है कि बिसौली गेट नाला, अन्य कई मोहल्लों में सड़कों के टेंडर करीब एक साल पहले हो गए थे, पर अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाए। नामित सभासद ने पालिका अध्यक्ष और ईओ से मीटिंग में मौजूद सभासदों द्वारा उठाई गई समस्याओं को दर्ज कर उनका समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन साहब, काम नहीं हो रहा, तो इस्तीफा दे दो
चंदौसी। बार-बार हंगामा होने पर सभासद विमल कुमार और अन्य ने चेयरमैन से इस्तीफे की मांग कर डाली। बोले, यदि आप से बोर्ड का संचालन नहीं हो पा रहा है तो अपना इस्तीफा दे दो।
बजट बोर्ड मीटिंग में पूरे साल की आय और व्यय का ब्यौरा रखा गया। सभासदों ने कुछ मुद्दों पर विरोध के साथ अपनी स्वीकृति दे दी है। सभी विकास कार्य पारदर्शिता के साथ कराएं जाएंगे। चंदौसी में जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नजर आएगा।

इंदू रानी, पालिका अध्यक्ष चंदौसी।
बोर्ड मीटिंग में मिनट बुक का होना जरूरी था। उन्होंने मीटिंग शुरू होते ही मिनट बुक की मांग की थी, पर पालिका अध्यक्ष भ्रष्टाचार के चलते मिनट बुक उपलब्ध नहीं करा र्पाइं। नगर में विकास कार्य न होने पर सभासदों में रोष है, इस लिए ही अभी तक सभी विरोध कर रहे हैं।
विमल कुमार, सभासद।
फोटो:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed