फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   board meeting boycott

बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया

Thu, 05 Apr 2018 01:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Thu, 05 Apr 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
board meeting boycott
बहजोई में बोर्ड बैठक के बहिष्कार के बाद नारेबाजी करते सभासद। - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में कई सभासदों ने हंगामा करते हुए बहिष्कार कर दिया। सम्मान न मिलने की बात कहते हुए पालिका परिसर में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और सदन से बाहर निकल आए। 
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर तय समय पर नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक प्रारंभ हुई। अधिशासी अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान व पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह मौजूद थे। अचानक किसी कार्यवश ईओ को पालिका से जाना पड़ा। बस फिर क्या था, कई सभासद इस बात पर भड़क गए और  नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन


मामला बढ़ा और हंगामे की स्थिति बन गई। कई सभासदों ने यह बात कहते हुए कि ईओ ही नहीं तो फिर बैठक का क्या औचित्य? इस बीच नोकझोंक शुरू हो गई। हंगामे की स्थिति बन गई। कई सभासदों का कहना था कि पालिका के सदन में पहुंचकर उन्हें सम्मान नहीं मिलता है। मनमानी की जाती है। इस बीच कुछ महिला सभासदों की पालिकाध्यक्ष से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सभासद बैठक के बहिष्कार की बात कहते हुए सदन से बाहर निकल गए और जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। सभासदों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देने चाहा, लेकिन डीएम के न मिलने पर वापस लौट आए। सभासदों में सचिन कुमार, योगेश कुमार टिल्ला, आशा, शिवानी, जितेंद्र यादव, सुमित कुमार व सर्वेश कुमारी आदि का कहना था कि गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर पूरा मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed