फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   block pramukh election in sambhal

भाजपा ने सभी आठ ब्लाकों में उतारे प्रत्याशी, बढ़ गई सरगर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
block pramukh election in sambhal
संभल। भाजपा ने बुधवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। संभल ब्लॉक में फिर से चौधरी नरेंद्र सिंह की पत्नी कुसुम को प्रत्याशी बनाया है। जबकि असमोली में आमने-सामने की दावेदारी कर रहे चाचा-भतीजे में से किसी को टिकट न देकर नए चेहरे पर दांव लगाया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री गुलाब देवी और भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अवधेश यादव अपने-अपने परिवार के सदस्यों को टिकट दिलाने में सफल हो गए हैं। वहीं, असमोली ब्लॉक में प्रभारी मंत्री बलदेव औलख के करीबी को टिकट नहीं मिला है। भाजपा की जारी सूची के अनुसार राज्यमंत्री गुलाब देवी की बेटी सुगंधा सिंह को बनियाखेड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह की पत्नी नगीना यादव को बहजोई से प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन

संभल ब्लॉक में एक बार फिर से चौधरी नरेंद्र सिंह की पत्नी कुसुम को मैदान में उतारा है। वहीं, असमोली ब्लॉक में चाचा-भतीजे से अलग हटकर नए चेहरे चौधरी अनुज कुुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। गुन्नौर से आशीष यादव, जुनावई से दिव्य प्रकाश, पवांसा से प्रेम कुमारी, रजपुरा से ममता यादव को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed