फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BKYU workers jammed the highway, police ran with sticks

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया हाईवे जाम, पुलिस ने लाठियों से दौड़ाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
BKYU workers jammed the highway, police ran with sticks
गुन्नौर में बदायूं-मेरठ स्टेट हाईवे पर थाने के सामने जाम लगा रहे भाकियू टिकैत कार्यकर्ता को लाठी - फोटो : CHANDAUSI
भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता छुट्टा पशुओं को पकड़ने समेत अन्य मांगों को लेकर तहसील परिसर में शुक्रवार सुबह धरने पर बैठ गए। दोपहर तक वार्ता के लिए अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बदायूं-मेरठ हाईवे पर जाम लगा दिया। पहले पुलिस ने समझाने का प्रयास किया और न मानने पर लाठियां फटकार कर कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया। इस दौरान पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लेकर चार घंटे बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने यहां दरी बिछाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर मनमानी का आरोप लगाया। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि यूनियन ने पूर्व में छुट्टा पशुओं को पकड़ने समेत अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया था। उस समय एसडीएम ने समाधान का आश्वासन दिया लेकिन अभी तक किसानों की मांगें पूरी नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि नूरपुर में जबरदस्ती किसानों की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। इसके बाद भी प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

दोपहर तक किसानों से वार्ता के लिए तहसील का कोई वरिष्ठ अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा तो कार्यकर्ता नाराज हो गए। वह धरने से उठकर बदायूं-मेरठ हाईवे पर पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े करके जाम लगा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम लगते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। सीओ संतोष कुमार सिंह भी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास करने लगे लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने लाठी लेकर सभी को दौड़ा लिया। इस दौरान पुलिस ने 11 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कई ट्रैक्टर भी कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील परिसर में किसान अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। दोपहर बाद उन्होंने बदायूं-मेरठ हाईवे पर कोतवाली के सामने जाम लगा दिया। उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। पुलिस की मदद से उनको हटाना पड़ा।

-संतोष कुमार सिंह, सीओ गुन्नौर
एडीएम ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
गुन्नौर। किसानों को हिरासत में लेने की सूचना पर संगठन पदाधिकारियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव, रामवीर सिंह सहित कई पदाधिकारी गुन्नौर कोतवाली पहुंच गए। सूचना पर एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी, एएसपी आलोक जायसवाल भी गुन्नौर कोतवाली पहुंच गए। कुछ किसान कार्यकर्ता गुन्नौर कोतवाली के पास धरने पर बैठ गए। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों की कोतवाली में एडीएम और एएसपी के साथ वार्ता हुई। पदाधिकारियों ने पुलिस पर लाठी चार्ज करने का आरोप लगाया। साथ ही हिरासत में लिए गए किसानों को छोड़ने, जब्त किए वाहनों को छोड़ने, लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने, छुट्टा पशुओं को पकड़ने, गांव नूरपुर क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में बन रही फैक्टरी में स्थानीय किसानों की ट्रैक्टर ट्राली उपयोग में लाने, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग रखी। एडीएम व एएसपी ने हिरासत में लिए 11 किसानों करीब चार घंटे हिरासत में रहने के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे बहजोई पुलिस लाइन से छोड़ दिया। कब्जे में ली गई बाइक व ट्रैक्टर ट्राली छोड़ दी। साथ ही समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया। हिरासत में लिए किसानों के छूट जाने पर धरने पर बैठे किसान भी उठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed