फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BKU's indefinite strike continued for the second day

Sambhal News: भाकियू का अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा

Fri, 04 Oct 2024 06:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 04 Oct 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
BKU's indefinite strike continued for the second day
गुन्नौर। भाकियू अराजनैतिक असली का अनिश्चित कालीन धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन भी कोई अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। किसान विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। किसानों का कहना है कि समस्याओं का निस्तारण होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

गुन्नौर सीएचसी में भाकियू का पदाधिकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, बारिश से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा और विद्युत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकारी विभागों में किसानों का शोषण हो रहा है। किसानों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं। अस्पताल में डॉक्टर नदारद रहते हैं। आवश्यक दवाएं भी अस्पताल में नहीं हैं। चिकित्सक पर्चे पर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रशासन इन्हें गोशालाओं में संरक्षित नहीं करा रहा है।
विज्ञापन

बिजली विभाग किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। बीते दिनों बारिश से धान समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने अभी तक फसलों का मुआवजा नहीं दिया है। इस दौरान यादव, चंद्रकेश यादव, सतीश चंद्र आर्य, जयपाल सिंह, महाराज सिंह, सूरजपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, महेश गिरि, हुकुम सिंह, पूरन सिंह, प्रमोद कुमार, सोनपाल सिंह, शिशुपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed