Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A committee will investigate the suspicious deaths and is required to submit a report within one month.

Sambhal News: संदिग्ध मौतों की जांच करेगी समिति, एक महीने में देनी है रिपोर्ट

Sat, 14 Nov 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 14 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A committee will investigate the suspicious deaths and is required to submit a report within one month.
संभल। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लगातार सामने आ रही विसंगतियों के बाद जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने एक जांच समिति का गठन किया है। यह समिति वर्तमान और पिछले चार वर्षों के संदिग्ध मृत्यु प्रकरणों की जांच करेगी। समिति अपनी रिपोर्ट एक महीने के भीतर सौंपेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि नई संयुक्त जांच समिति में एडीएम सत्यप्रिय सिंह, एएसपी (दक्षिणी) मनोज रावत और एसीएमओ पंकज विश्नोई को शामिल किया गया है। समिति अपनी जांच आख्या बंद लिफाफे में देगी। जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सकीय परीक्षण या मृत्यु के कारणों में शिकायतें, विरोधाभास और अनियमितता आदि का उल्लेख किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले 28 जून 2025 को भी तीन वर्षों के संदिग्ध प्रकरणों की जांच के लिए एक समिति बनी थी। 11 सितंबर को बहजोई में मां-बेटे की हत्या के बाद शव फेंके गए थे। इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी विरोधाभासी थी, जिससे मृत्यु के कारणों और पुलिस विवेचना में विरोधाभास हो गया था। अन्य प्रकरणों में भी पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय परीक्षण में विसंगतियां सामने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह समिति अभिलेखीय और साक्ष्य आधारित जांच करेगी। इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पंचायतनामा और वीडियोग्राफी का परीक्षण किया जाएगा। विसरा और फॉरेंसिक रिपोर्ट सहित सभी संबंधित अभिलेखों की जांच होगी। जांच के बाद संबंधित व्यक्तियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। संबंधित विभाग जांच के लिए आवश्यक अभिलेख और सूचनाएं उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed