{"_id":"659707b2b2bb44c2db02e06f","slug":"bku-tikait-warns-of-agitation-if-demands-are-not-met-sambhal-news-c-204-1-chn1001-6076-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाकियू टिकैत ने मांगें पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाकियू टिकैत ने मांगें पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
Fri, 05 Jan 2024 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
धनारी (संभल)। क्षेत्र के गांव हरफरी में बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत की बैठक हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याएं उठाईं। साथ ही समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र यादव ने कहा कि मौजूदा समय में किसान की आर्थिक स्थिति दयनीय है। समय से किसानों को गन्ने की पर्ची नहीं मिल रही हैं। जिसके चलते गन्ना माफिया किसानों पर हावी हैं। शिकायतों के बाद भी मिल अधिकारी गंभीर नहीं हैं। साथ ही छुट्टा पशु किसानों की फसलों का नष्ट कर रहे हैं। बिजली व चकबंदी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। बताया कि डीएम को नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया है। यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो पांच जनवरी को डीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। अध्यक्षता बाबूराम सिंह प्रधान और संचालन महेश यादव ने किया। इस मौके पर मंडल महासचिव मुकेश यादव, जबर सिंह यादव, केपी यादव, अमर सिंह राजपूत, नीरज यादव, किशन गोपाल यादव, गंगाराम गिरी, जुगेंद्र यादव, धर्मपाल सिंह, प्रमोद यादव, वीरेश यादव, रुमाली, धनराज सिंह, वीरन सिंह, जीतपाल, राजवीर, अजयपाल आदि मौजूद रहे।