फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BKU Tikait submitted memorandum to the Block Development Officer regarding the demands

Sambhal News: भाकियू टिकैत ने मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Fri, 10 Nov 2023 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 10 Nov 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
BKU Tikait submitted memorandum to the Block Development Officer regarding the demands
जुनावई। भाकियू टिकैत की ओर से बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर पर मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत के बाद भाकियू पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि छुट्टा पशु किसान की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में रखा जाना चाहिए। साथ ही खराब पड़े नलकूपों को जल्द ही ठीक करवाया जाए। किसान फसलों की सिचाई समय पर कर सके। इसके अलावा पदाधिकारियों ने त्योहार पर साफ सफाई की व्यवस्था कराने, नगला श्याम ग्राम पंचायत का माजरा बासीटा मंदिर पर हो रहे जल भराव की समस्या को खत्म करने और नाला का निर्माण कराने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दिनेश कुमार ने की। इस मौके पर ओम प्रकाश यादव, नेत्रपाल सिंह यादव, रामविलास यादव, देवेंद्र यादव, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed