फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BKU Shankar group staged a protest against middlemen

Sambhal News: आढ़तों के खिलाफ भाकियू शंकर गुट ने दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
BKU Shankar group staged a protest against middlemen
गवां। गवां में शुक्रवार को धान की तौल के दौरान आढ़त पर करदा के नाम पर एक क्विंटल पर दो किलो और दो प्रतिशत अलग से शुल्क लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। दोपहर दो बजे के करीब भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने आढ़त के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि गवां में निजी आढ़त संचालक धान की खरीद पर दो किलो प्रति क्विंटल का करदा काट रहे हैं। साथ ही, दो प्रतिशत की दर से आढत शुल्क भी किसानों वसूला जा रहा है। जबकि इस तरह का कोई सरकार का आदेश नही है। निजी आढ़त संचालक अवैध तरीके से किसानों का शोषण कर रहे हैं। किसानों का शोषण किसी भी तरह से बर्दाश्त नही किया जाएगा। यदि किसानों का शोषण नहीं रुका तो किसान रोड जाम कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, किसानों के धरने में पहुंचे बबराला मंडी के सचिव मोहित फौजदार ने बताया कि किसानों ने अवैध रूप से करदा काटने और मंडी शुल्क के नाम पर वसूली को लेकर धरना दिया था। मौके पर पहुंचकर जानकरी की है। किसानों की समस्या का निस्तारण किया जाएगा। मंडी सचिव ने बताया कस्बा गवां में 14 आढ़तो के रजिस्ट्रेशन हैं। जबकि कस्बे में धान की खरीद उसने ज्यादा स्थानों पर की जा रही है। जहां किसान से अवैध रूप से 2 प्रतिशत का मंडी शुल्क और 2 किलो प्रति क्विंटल करदा के नाम पर ठगा जा रहा है। इस मामले में कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed