फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bjp won two seat in sambhal

सपाई गढ़ में खिलखिलाया कमल...इकबाल-पिंकी की साइकिल बची

Sun, 12 Mar 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 12 Mar 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
bjp won two seat in sambhal
भाजपा की आंधी में ढह गया सपा का किला - फोटो : अमर उजाला
मोदी लहर में भाजपा ने सूबे में जो प्रचंड बहुमत हासिल किया, उसी का प्रभाव रहा कि जिले में दो सीटों पर कमल खिला तो दोे सीटों पर साइकिल की साख बच गई। मुलायम सिंह यादव के गढ़ गुन्नौर में पहली बार कमल खिला।
विज्ञापन


हालांकि संभल में सपा के नवाब इकबाल महमूद प्रतिष्ठा बचाकर ले गए। वह छठीं बार विधायक बने हैं। जबकि असमोली में सपा की पिंकी यादव ने दोबारा जीत हासिल की है। चंदौसी में भाजपा की गुलाब देवी और गुन्नौर में भाजपा के अजीत कुमार राजू ने जीत हासिल की। दोनों सीटें सपा के हाथ से खिसक गईं।
विज्ञापन


जिले में कुल चार विधानसभा सीटें हैं। चुनाव परिणाम के लिहाज से यह जिला फिफ्टी-फिप्टी रहा। वर्ष 2012 में चारों सीटें सपा के कब्जे में थीं। अब फिफ्टी-फिफ्टी हो गया। सपा से दो सीटें भाजपा ने छीन लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमझिम बरसात के बीच शनिवार को संभल जिले की चार विधानसभा सीटों संभल, चंदौसी, गुन्नौर और असमोली के मतों की मतगणना संपन्न हुई। शुरूआती रुझान में बीजेपी का ग्राफ बढ़ा, तो प्रत्याशियों और समर्थकों में खुशी छा गई, लेकिन बाद में तस्वीर बदली।

संभल से सपा के इकबाल महमूद पूरे परिणाम के दौरान बढ़त बनाए रहे और वह 18,822 मतों से चुनाव जीत गए। इस बार की जीत को जोड़ें तो वह छठी बार विधायक बने हैं। उन्हें कड़े मुकाबले से गुजरना पड़ा। 

पूर्व सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान ने एआईएमआई के टिकट पर लड़कर इकबाल महमूद को कड़ी टक्कर दी। वह 60,426 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि भाजपा के प्रत्याशी डा.अरविंद गुप्ता भी कड़ी टक्कर देते नजर आए। वह 59,976 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। 

असमोली विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी पिंकी यादव शुरूआती रुझान से ही आगे रहीं। उन्होंने यहां 97,610 वोट लेकर भाजपा के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह को 21,126 वोटों से करारी शिकस्त दी। नरेंद्र सिंह को 76,484 मत मिले। बसपा के प्रत्याशी अकीलुउर्रहमान 67,457 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। बसपा सरकार में राज्यमंत्री रहे अकीलुउर्रहमान खां को लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। 

चंदौसी सीट के शुरुआती रुझान चौंकाने वाले रहे।  पूर्व विधायक गिरीश चंद्र की पत्नी बसपा प्रत्याशी विरमावती शुरुआत में पूर्व मंत्री गुलाब देवी को कड़ी टक्कर देती दिखीं। चार चरणों के बाद स्थिति बदली और भाजपा की गुलाब देवी बसपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी को मात देते हुए आगे निकल गईं। दोपहर एक बजे ही गुलाब देवी की जीत पक्की होने लगी। गुलाब देवी ने 1,04,806 वोट लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी विमलेश कुमारी को 45,469 मतों से पराजित किया।

सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी विमलेश कुमारी 59,337 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि बसपा प्रत्याशी विरमावती 51,049 वोट लेकर तीसरे स्थान पर चलीं गईं। मुलायम के गढ़ गुन्नौर में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू ने सपा के रामखिलाड़ी यादव को 11,386 वोटों से हरा दिया। अजीत कुमार राजू को 1,07,344 मत मिले।


जबकि सपा के रामखिलाड़ी यादव ने 95,958 मत हासिल किए। बसपा के मोहम्मद इस्लाम खान 16052 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। गुन्नौर यादव बहुल है। इस सीट पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामखिलाड़ी को जिताने के लिए चुनावी सभा की थी। उनके चचेरे भाई सांसद धर्मेंद्र यादव को यहां चुनाव प्रचार में लगाया था। इसी सीट से मुलायम सिंह यादव दो बार विधायक रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed