फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP won once in three elections, vote percentage increased every time.

Sambhal News: भाजपा को तीन चुनावों में एक बार मिली जीत, मत प्रतिशत हर बार बढ़ा

Fri, 15 Mar 2024 03:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 15 Mar 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
BJP won once in three elections, vote percentage increased every time.
संभल। सपा का गढ़ कहलाने वाली संभल लोकसभा सीट पर पिछले तीन चुनावों में भाजपा काफी मजबूत हुई है। भले ही भाजपा को तीन चुनावों में एक बार जीत मिली हो, लेकिन हर बार मत प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में स्पष्ट है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सपा पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

2009 में बसपा प्रत्याशी डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को जीत मिली थी। सपा दूसरे नंबर पर भी और भाजपा प्रत्याशी ने 18.1 प्रतिशत मत पाकर तीसरा नंबर पाया था। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सैनी ने 34.1 प्रतिशत मत हासिल कर सपा प्रत्याशी डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को हराया था।सबसे चौंकाने वाले आंकड़े 2019 में सामने आए। जब गठबंधन प्रत्याशी के सामने भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव लड़ा। भले ही भाजपा प्रत्याशी को हार मिली लेकिन मत प्रतिशत 41.1 प्रतिशत दर्ज किया गया। जहां एक ओर गठबंधन में सपा और बसपा का मुस्लिम और दलित वोट बैंक एक हो गया था। वहीं भाजपा ने भी काफी सेंधमारी की थी। इसके चलते ही मत प्रतिशत बढ़ा था। इस बार चुनाव में यदि भाजपा वर्ष 2019 की रणनीति अपनाती है तो पुराने प्रदर्शन को दोबारा दोहरा सकती है।
विज्ञापन




2009 लोकसभा चुनाव

प्रत्याशी दल मत प्रतिशत कुल मत

चंद्रपाल सिंह भाजपा 18.1 प्रतिशत 123109

इकबाल महमूद सपा 28.4 प्रतिशत 193922
डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क बसपा 30.4 प्रतिशत 207333

चंद्रविजय सिंह कांग्रेस 19 प्रतिशत 129197


2014 लोकसभा चुनाव
प्रत्याशी दल मत प्रतिशत कुल मत

सत्यपाल सिंह भाजपा 34.1 प्रतशत 359678

डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क सपा 33.6 प्रतिशत 354774
अकीलुर्रहमान खां बसपा 23.9 प्रतिशत 252370

आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस 1.5 प्रतिशत 16016
डीपी यादव आरपीडी 3.4 प्रतिशत 36110


2019 लोकसभा चुनाव
प्रत्याशी दल मत प्रतिशत कुल मत
परमेश्वर लाल सैनी भाजपा 41.1 प्रतिशत 482466

डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क सपा 56 प्रतिशत 657505
नोट- वर्ष 2019 में सपा प्रत्याशी गठबंधन की सीट पर चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed