फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP state president Chaudhary Bhupendra Singh said This time party not given opportunity to Varun Gandhi to co

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले: वरुण गांधी को इस बार पार्टी ने चुनाव लड़ने का अवसर नहीं दिया है, लेकिन वह हमारे साथ

Tue, 26 Mar 2024 10:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Mar 2024 10:24 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल होने आए थे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत भी की।

विज्ञापन
BJP state president Chaudhary Bhupendra Singh said This time party not given opportunity to Varun Gandhi to co
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि वरुण गांधी को इस बार पार्टी ने चुनाव लड़ने का असवर नहीं दिया है लेकिन वह हमारे साथ हैं। उनके बारे में पार्टी नेतृत्व ने कुछ अच्छा ही सोच रखा होगा।

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल होने आए थे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत भी की। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ काम कर रही है। इस मामले में सरकार की एजेंसियां अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 10 वर्ष में जो काम किए हैं वह जनता के सामने हैं। इसी काम से उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर हमारी जीत होगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष आकाश पाल समेत परमेश्वर लाल सैनी, जसवंत सैनी, विजयभान सिंह, हरिओम शर्मा, राजेश सिंघल, अनामिका यादव, पंकज गुप्ता, मुकुल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed