फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP leader's son commented on councilors, apologized after controversy

Sambhal News: भाजपा नेता के बेटे ने सभासदों पर की टिप्पणी, विवाद के बाद मांगी माफी

Mon, 01 Jul 2024 05:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 01 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's son commented on councilors, apologized after controversy
चंदौसी (संभल)। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश अरोड़ा के बेटे ने सोशल मीडिया पर नगर पालिका चंदौसी के सभासदों को लेकर एक अभद्र टिप्पणी कर दिया। जानकारी होने पर सभासद कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। जिला उपाध्यक्ष ने बेटे की टिप्पणी पर खेद जताया और बेटे के माफी मांगने पर सभासदों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

चंदौसी में शनिवार की रात एक स्कूटी सवार व्यक्ति जल निगम द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिर गया था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे अनुज अग्रवाल ने जल निगम और पालिका को दोषी ठहराते हुए एक पोस्ट की थी। पोस्ट पर जिला उपाध्यक्ष के बेटे ने कमेंट किया कि सभासद पालिकाध्यक्ष से कमिशन के लिए लड़ते हैं। साथ ही लिखा कि वार्ड नंबर दस के सभासद हरीश अरोरा ने कमीशन न लेकर अपने वार्ड में काम कराए हैं। इस कमेंट को पढ़ने के बाद सभासद आक्रोशित हो गए और कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। मामले की जानकारी होने पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल भी कोतवाली पहुंच गए। नगर अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे ने माफी मांग ली है। सभासद भी अब नाराज नहीं है। वहीं, दूसरी ओर जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि उनके बेटे ने जो शब्द कमेंट में कहे हैं वह शर्मनाक हैं। बेटे को हिदायत दी गई है कि वह भविष्य में ऐसे शब्दों का प्रयोग न करें। जो शब्द बेटे ने कहे हैं उस पर खेद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed