फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP leaders discussed ways to make Har Ghar Tricolor campaign successful

Sambhal News: हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों ने चर्चा की

Fri, 09 Aug 2024 05:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 09 Aug 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders discussed ways to make Har Ghar Tricolor campaign successful
संभल। नगर के एकता विहार स्थित भाजपा कार्यालय में हर घर तिरंगा को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसकी शुरूआत भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर की गई। जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश कार्यालय लखनऊ में हर घर तिरंगा को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें निर्देश मिले हैं कि 15 अगस्त तक जिले में मंडल एवं बूथ स्तर पर कार्यक्रम रहेंगे। मंडल स्तर पर बैठकों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएंगी। जिला प्रभारी हेमंत राजपूत ने कहा कि हर घर तिरंगा पार्टी का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को निभाते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए कार्य करना है। 11,12,13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाली जाएगी। 12-14 अगस्त में महापुरुष की प्रतिमा व स्मारकों के आस पास स्वच्छता अभियान रहेगा। 13, 14 व 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता जन जन संपर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केंद्रों पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। संचालन जिला महामंत्री अर्जुन वाल्मिकी ने की। इस दौरान भीष्म शर्मा, डॉ. नरेंद्र सिंह, गुलफाम सिंह, मंजू दिलेर, राजेश शंकर राजू, इमरान तुर्की, हर्षवर्धन, संतोष, चरण सिंह भारती, पंकज गुप्ता, मुकुल कुमार रस्तोगी, हर्षित रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed